भागलपुर, दिसम्बर 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। झारखंड के बोकारो में पहली राष्ट्रीय बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 27-29 दिसंबर को किया गया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में भागलपुर की बेटियों ने रजत और कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इसमें से माउंट असीसी स्कूल की कल्पना कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। जबकि अर्पिता राज ने अपने कड़े मुकाबले में कांस्य पदक जीतने में सफल हुई। श्रेया ने अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। इससे उसके फिर से आगे बड़ी प्रतियोगिता में खेलने की उम्मीद मजबूत हुई है। कैडेट वर्ग में सौम्या प्रियदर्शी एवं सृष्टि सिंह ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम का मनोबल बढ़ाए रखा। उक्त खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.