जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- सिंहभूम डाक मंडल ने 6 से 10 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 6 अक्तूबर को प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया और डाक कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 7 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए उप-मंडल स्तर पर कई डाक चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाओं की जानकारी भी दी गई। 8 अक्तूबर को स्कूली बच्चों के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह का समापन 10 अक्तूबर को जमशेदपुर प्रधान डाकघर में हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दु...