पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से प्रयागराज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का 13 जनवरी से किया जा रहा है, जिसमें जनपद से काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता 12 जनवरी को रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने बताया कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनपद की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। चिंतन शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने अपील की है कि पीलीभीत से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। इसलिए सभी कार्यकर्ता स्टेशन पर सुबह आठ बजे पहुंच जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...