बेगुसराय, सितम्बर 22 -- बेगूसराय, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को प्रधान डाकघर में हुआ। अधिवेशन में संघ के संगठनात्मक मुद्दो पर चर्चा करने के अलावा संघ के नए पदाधिकारी भी मनोनीत किये गए। इसमें सर्वसम्मति से मलिक राय को सचिव, भागीरथ प्रसाद सिंह को अध्यक्ष, प्रभात कुमार को उपसचिव, मो. आफताब आलम को उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेंवक संघ के सर्किल सेक्रेटरी महेश पासवान ने किया। अधिवेशन को राष्ट्रीय डाक कर्मचार संघ संवर्ग ग के प्रमंडलीय सचिव राजीव आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के बल पर ही डाक कर्मियों की कई समस्याओं का समाधान संभव हो सका है। अब भी कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जिनके लिए संगठन के नए मनोनीत पदाधिकारी समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.