रुडकी, अगस्त 6 -- बुधवार को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह गुर्जर ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चौधरी अंकुर तोमर गुर्जर और चौधरी संजय गुर्जर को नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री चौधरी विशाल गुर्जर और प्रदेश मंत्री चौधरी शुभम गुर्जर और चौधरी ललित गुर्जर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश संयुक्त मंत्री पद पर चौधरी संदीप गुर्जर और चौधरी प्रवीण गुर्जर जबकि प्रदेश संगठन मंत्री पद पर चौधरी प्रविंद्र सिंह गुर्जर को मनोनीत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी चौधरी कुलदीप सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी हिमांशु सिंह को सौंपी गई है। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर चौधरी मनोज कुमार गुर्जर को नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.