लखनऊ, नवम्बर 6 -- राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा उत्सव मनाएगी। कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष आनंद द्विवदी ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी प्रदेश के 18 स्थानों पर 150 कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया जाएगा। लखनऊ में यह आयोजन सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सुबह 10 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम 8 से 15 नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंग। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में वंदे मातरम का गायन होगा। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएंगी। प्रदर्शनी लगाकर साहित्यिक गतिविधियां आयोजित होंगी। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर निबंध, क...