भभुआ, दिसम्बर 15 -- मशाल खेल खोज प्रतियोगिता से चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बदौलत किए गए चयनित (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मशाल खेल खोज प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैमूर जिले के चार होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। गोलू कुमार, नीरज कुमार, मन्नू कुमार एवं प्रदीप कुमार का चयन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल कैमूर जिला बल्कि संपूर्ण बिहार गौरवान्वित हुआ है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य स्तरी...