बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नव नालन्दा महाविहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इसे मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में योग, रस्साकसी, चम्मच दौड़, दौड़, खेल संबंधित भाषणबाजी, चेस, वालीबॉल, कबड्डी व अन्य खेलों का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि एक घंटा खेल के मैदान में, खेलेगा देश खिलेगा देश थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस आयोजन में खेल समिति के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेंद्र दत्त तिवारी, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. राजेश कुमार मिश्र व अस्तित्व मिश्रा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.