गढ़वा, अगस्त 30 -- केतार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पीएमश्री मध्य विद्यालय केतार के छात्र/ छात्राओं ने रैली निकाली। विद्यालय प्रांगण से बच्चों व शिक्षकों ने रैली निकाल कर बाजार होते हुए कर्पूरी चौक से पुनः विद्यालय आकर रैली का समापन किया। रैली का नेतृत्व कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से भी करियर बनाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने व गांव में छुपी हुई प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उसमें शामिल होकर बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ ही स्वस्थ तन और मन के लिए खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.