बहराइच, अगस्त 28 -- स्कूलों में जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की बताई जाएंगी उपलब्धियां सीडीओ ने संभाली कमान,तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय बहराइच,संवाददाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। स्टेडियम से लेकर स्कूलों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेजर ध्यानचंद्र की खूबियों के बारे में विद्याथियों को जानकारी साझा की जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। जिसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि हॉकी के विश्व प्रसिद्व जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 29 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किए जाएंगे। पहले दिन मुख्यमंत्री का ल...