भभुआ, अगस्त 31 -- युवा पेज की लीड खबर राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन पर जिला प्रशासन ने निकाली साइकिल रैली कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से अनुमंडल पदाधिकारी हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर छात्र-छात्राओं के साथ जगजीवन स्टेडियम तक पहुंची भभुआ, एक प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस जिला प्रशासन शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार की सुबह जिला प्रशासन की ओर से खेल के प्रति युवाओं की जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली कलेक्ट्रेट गेट से निकली। जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारी के साथ-साथ खिलाड़ी ,पूर्व खिलाड़ी ,छात्र-छात्राएं ,स्काउट गाइड एवं सीसी के स्वयंसेवक, शिक्षक ,शिक्षाविद ,शारीरिक शिक्षक सहित समाज से जुड़े हुए ल...