चतरा, अगस्त 29 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लेपो उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में 29 अगस्त को हॉकी एसोसिएशन के तहत हॉकी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दलवार आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में चार बालक एवं चार बालिका टीम शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुरुआत जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सह हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माला अर्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। ततपश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद, शारीरिक शिक्षा शिक्षक अबोध राम, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावे सभी टीम के कप्तानों ने पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि हॉकी खेल में लेपो विद्यालय का नाम काफी आगे रहा है, लेपो विद...