धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होगा। बॉक्सिंग स्पर्धा 30 जनवरी से सात फरवरी तक होगी। प्रतियोगिता में झारखंड टीम में सात खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें धनबाद के दो खिलाड़ी हैं। स्नेहा कुमारी 60 किलो भार वर्ग में भाग ले रही हैं। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन कुमार साव 71 किलो भारी वर्ग में भाग ले रहे हैं। धनबाद की उपलब्धि पर धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दलवारा सिंह, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका, महेंद्र प्रताप, महावीर प्रसाद महोत्सव, दिनेश यादव, अजय सिंह, विजय सिंह, ब्रह्मदेव यादव, राहुल आनंद, प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार महतो, रवि कुमार, अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। अध्यक्ष ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार धनबाद के खिलाड़ी अवश्य पदक जीतेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.