काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) ने उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया है। यह चेक आईजीएल के मानव संसाधन-प्रशासन-लाइजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक प्रशासन विक्रांत चौधरी और लाइजनिंग प्रबंधक आरसी उपाध्याय ने नोडल अधिकारी मनीष बिष्ट को सौंपा। इस पर आईजीएल के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने कहा कि हमें खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रेरित करने का अवसर मिला है। हमें विश्वास है कि यह समर्थन उत्तराखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने में मदद करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.