नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा, संवाददाता। राष्ट्रीय डीएवी स्कूल खेल प्रतियोगिता शनिवार से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति के निदेशक डॉ.वी.सिंह ने किया। प्रतियोगिता के मुकाबले नोएडा और दिल्ली के मैदानों पर तीन दिनों तक होंगे। राष्ट्रीय डीएवी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में 30 स्पर्धाओं में देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल, तैराकी, दौड़ सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 1500 मीटर दौड़ में तोहाना हरियाणा के धरा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 की 1500 मीटर स्पर्धा में फरीदाबाद डीएवी की मन्नत विजेता बनी। अंडर-19 में डीएवी स्कूल गयाजी बिहार की सुषमा गुप्ता पहले स्थान पर रही। तैराकी में डीएवी पंजाब की आराध्या ने 200 मीटर बटरफ्लाई में अव्वल रही।...