सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत थ्रेशिंग फ्लोर के निर्माण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in एक सप्ताह तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों की शीघ्र मड़ाई के उद्देश्य से सामुदायिक थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण का प्रावधान किया गया है। एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के माध्यम से सामुदायिक थ्रेशिंग फ्लोर का निर्माण कराया जाएगा। एक थ्रेशिंग फ्लोर के निर्माण की अनुमानित लागत 1.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 50 फीसदी धनराशि संबंधित एफपीओ द्वारा वहन की जाएगी व योजना के अंतर्गत अधिकतम 50 फीसदी यानी 85000 रुपये का अनुदान देय होगा। आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.