सीतामढ़ी, फरवरी 15 -- सीतामढ़ी। एसआरके गोयनका कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने पुलवामा हमले को ब्लैक डे के रूप में मनाया। मौके पर एनसीसी के कैडेट व प्राध्यापकों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रो. मो. सनाउल्लाह ने कहा कि पुलवामा हमले की ये सातवी बरसी है, पुलवामा का दर्द आज भी हमारी आंखों को नम कर देता है, इसकी याद हर दिल में देश भक्ति और बलिदान का जज्बा भर देता है। ये एक कायराना हमला था, जो पीठ पीछे से आत्मघाती हामला था, फिर भी हमारे जवानों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। पुलवामा का बदला हमारे वीर जवानों ने आतंकियों की धरती पर ही धूल चटा कर लिया। प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों में देश प्रेम जगाया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.