हापुड़, फरवरी 8 -- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दस फरवरी पर जनपद हापुड़ में पेट की कीड़े मारने के लिए बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएंगी। जिलेभर में अभियान चलाकर बच्चों को खुराक खिलाई जानी हैं। यह खुराक बच्चों के लिए फायदेमंद हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने शुक्रवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि एक से पांच वर्ष तक, छह से 19 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कृमि मुक्ति की गोलियां एल्बेंडाजोल खिलाई जाएंगी। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह गोली खिलाई जानी हैं। छह से 19 वर्ष तक के सभी छात्र छात्राओं को स्कूलों में शिक्षकों द्वारा गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी बीमार बच्चे को दवा नहीं खिलाई जाएगी। किसी भी बच्चे को गोलियां एल्बे...