समस्तीपुर, सितम्बर 17 -- समस्तीपुर। डीएम रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहनपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने स्वयं बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाकर की। इस मौके पर डीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजोल के फायदे को विस्तार से बताया। कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, एनीमिया पर नियंत्रण, स्कूल में उपस्थिति बेहतर व आर्थिक उत्पादकता में सुधार के लिए जरूरी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आंतों के कीड़ों से बचाव करना है, जिससे उनका शारीरिक विकास बेहतर हो सके और पढ़ाई में आने वाली बाधाएँ दूर हों। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अधिक से अधिक बच्चों तक इस अभियान को पहुँचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.