गंगापार, फरवरी 6 -- सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि दिवस को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन 4 व 5 फरवरी को किया गया। अधीक्षक डा सौरभ रावत की अगुवाई में यह प्रशिक्षण परिषदीय विद्यालयों के नोड्ल टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया। ब्लॉक के सभी एक से 19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रशिक्षक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रेम कुमार मौर्य, बीपीसीएम चंदा मौर्या, बीपीएम अनवर आलम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...