हापुड़, फरवरी 2 -- तमिलनाडु में 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हापुड़ जनपद की टीम में खिलाड़ियों का चयन होगा। ट्रायल 5 फरवरी को मेरठ में रुस्तम-ए-जमा दारासिंह कुश्ती स्टेडियम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में होगा। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी ने बताया कि बालक वर्ग में फ्री स्टाइल एवं ग्रीकोरोमन और बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल टीम का चयन होगा। आयु के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट की कॉपी लगी होनी चाहिए। जिन पहलवानों का जन्म 2011-12 का है, वे खिलाड़ी भाग लेंगे। यदि किसी का जन्म 2013 का है, ऐसे खिलाड़ी मेडिकल एवं माता पिता की अनुमति प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.