आरा, अगस्त 17 -- आरा, एसं। राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में आरा सदर प्रखंड के खिलाड़ी भी परचम लहराने को तैयार हैं। सदर प्रखंड के शुक्लपुरा निवासी रामकुमार शुक्ला के पहलवान पुत्र अभिषेक शुक्ला का चयन 61 किलो भार वर्ग में अंडर-23 राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे 21 से 24 अगस्त तक झारखंड के रांची में होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभिषेक की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव विजय सिंह, जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक ई संजय शुक्ला, भूतपूर्व डीएसपी केसी दुबे, कोच डॉ काशीनाथ पांडेय व बिहार कुस्ती संघ टेक्निकल पदाधिकारी विवेक दुबे ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.