संभल, नवम्बर 14 -- संभल। प्रदेश स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं कन्या गुरूकुल की खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी दिसंबर महीने में सहारनपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने पर कोच व अन्य खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 69वीं विद्यालय प्रदेशीय कुराश प्रतियोगित का आयोजन 10 से 12 नवंबर तक बाराबंकी के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संभल से त्यागी स्पोर्ट स्कूल एवं कन्या गुरुकुल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में 48 किलोभार वर्ग में डोली...