जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- राष्ट्रीय किसान दिवस पर बनुडीह में किसान सम्मान समारोह, उन्नत व जैविक खेती पर दिया गया जोर फतेहपुर, प्रतिनिधि। एसबीआई ग्राम सक्षम संवाद के तत्वावधान में राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बनुडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम सेवा केंद्र पाड़ा वृंदाबनी गांव में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आसनबेडिया पंचायत की मुखिया सीमा बास्की ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बेहतर खेती करने वाले किसानों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मानित किसानों में प्रमुख रूप से निर्मल हांसदा, सिवाधन मारांडी, बाबूराम पावरिया, सुभाष टुडू, लिखिराम टुडू, सुकन बास्की, कालेश्वर मरांडी, राजेश पावरिया, समसुंदर हांसदा, सुनीता बेसरा, उलाम बेसरा, शिवरानी मरांडी, शोवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.