भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में यहां हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा बिहार के युवा नेता को यह दायित्व देकर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। जिसे हम सभी बिहार के भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में नप सभापति राजकुमार गुड्डू सहित नवीन कुमार बन्नी, संजय कुमार चौधरी, गौतम सिंहा आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.