हजारीबाग, मई 3 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार ने देश में जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र के इस फैसले से देश के विभिन्न सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी। जिसे नीतियों को प्रभावी तरीके सेलागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना के मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लगातार कई वर्षों से आंदोलन करते आ रहा हैं। मोर्चा ने राज्य और केंद्र सरकार से कई बार मांग पत्र भी सौंपा है। इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। ओबीसी समुदाय के हक और अधिकार लिए बहुत बड़ा महत्वपूर्ण फैसला है। फैसला सामाजिक न्याय और सामाजिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्ह...