धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद। पीके राय कॉलेज व गुरुनानक कॉलेज धनबाद के दो-दो एनएसएस स्वयंसेवक का चयन भागलपुर में राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ है। विश्वविद्यालय प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास ने बताया कि पीके राय के केशव कुमार हेलीवाल स्नातक फिजिक्स, मनीषा कुमारी स्नातक राजनीति विज्ञान तथा गुरुनानक कॉलेज से तिशा कुमारी स्नातक अंग्रेजी, वैभव सिन्हा स्नातक वाणिज्य भागलपुर के लिए रवाना होंगे। शिविर में नृत्य, गायन वादन, लोक नृत्य एवं लोकगीत की प्रस्तुति की जाएगी। स्वयंसेवक अपने राज्य की कला, संस्कृति को दिखाएंगे। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह, कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी, प्राचार्य डॉ कविता सिंह, प्राचार्य डॉ रंजना दास, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अभिषेक सिन्हा समेत अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...