आरा, जनवरी 19 -- -आगामी 16 से 22 फरवरी तक एसपी जैन कॉलेज सासाराम में लगेगा शिविर -बिहार समेत 16 राज्यों के एनएसएस स्वयंसेवक होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की मेजबानी में एसपी जैन कॉलेज सासाराम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर की सफलता को लेकर सोमवार को बैठक हुई। विवि के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एनएसएस समन्वयक डॉ साधना रावत ने की। बैठक में शिविर को लेकर जंबो कमेटी का गठन किया गया। कमेटी संयोजक और सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई। निर्धारित अवधि में सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश सभी कमेटी संयोजकों को दिया गया। बैठक में कई कॉलेजों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डॉ अंकिता मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ आदित्य कुमार आनंद ने किया।डॉ साधना रावत ने कहा कि इस शिविर में बिहार समेत 16 रा...