भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा, एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. सपना सिंह, प्रज्ञा राय सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल नृत्य, संगीत, वाद्य शैली आदि की प्रस्तुति हुई। स्वयंसेवकों की एक से एक प्रस्तुति देख दर्शकों ने खूब सराहना की। शिविर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रत्येक दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों को युगचेतना फाउंडेशन की तरफ से पुरस्कृत किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.