फरीदाबाद, नवम्बर 17 -- फरीदाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस पर नूंह में सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित एकता यात्रा निकाली गई। यात्रा तीन किलोमीटर तक शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारों से एकता का संदेश दिया। हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष संदीप जोशी के नेतृत्व में यह यात्रा महात्मा गांधी पार्क से शुरू होकर बाजार मार्ग से होते हुए शहीदी स्मारक तक पहुंची। इसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से लोगों को एकजुट रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। संदीप जोशी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सरदार पट...