देवघर, सितम्बर 3 -- देवघर। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक जसीडीह के एक्सक्लूसिव गार्डेन के बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास बहुत पुराना है। पार्टी ने देश में राष्ट्रीय एकता सद्भावना और लोगों का विकास कैसे हो पर शुरू से ही काम किया है। आगे भी पार्टी करती रहेगी। नागेंद्र त्रिपाठी ने जनसंघ के समय की याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी उस समय की पार्टी है जब पूर्ण रूप से कांग्रेस का राज हुआ करता था। जनसंघ की शुरूआत दो लोकसभा सीट से हुई थी और देश के प्रति समर्पण भावना से धीरे-धीरे पूरे देश में हमारी सरकार हुई। युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर एक बेहतर झारखंड राज्य के लि...