अमरोहा, फरवरी 23 -- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान, पश्चिम यूपी प्रभारी हुमायूं बेग ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। धरातल पर रहकर कार्य करें। जहां जो भी दिक्कत आए आला पदाधिकारियों को अवगत कराएं। अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अकरम नवाज कारी, डा. इरफान पारस, वसीम अकरम आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया व संचालन जयपाल सिंह जाटव ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मोहम्मद खान, विनोद कुमार सक्सेना, छुन्नन भारती, ख्यालीराम राणा, अफसर अली खान, सत्तार सैफी, नरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.