रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। संवाददाता अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को सेक्टर-3 स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चौक पर पांचवें मासिक राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव, पप्पू चक्रवर्ती, राजेश कुमार, सौरभ वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनोज कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से मांग की गई कि चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग को लेनी चाहिए, क्योंकि आए दिन वाहनों से गोलचक्कर की चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.