बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य सरकार के विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए 26 जनवरी से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित है। परीक्षा 8 मार्च 2026 को निर्धारित है। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभ की गई है। ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी तक कराया जा सकता है। विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन 16 फरवरी तक होगा। परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजी 9 मार्च को जारी की जाएगी। विद्यार्थी इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दे सकते हैं। यह 13 मार्च तक दिया जा सकता है। इस योजना के अन्तर्गत सफल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.