लखीसराय, जून 13 -- चानन, नि.सं.। राष्ट्रीय आय मेधा छात्रवृत्ति 2025 में घोषित परिणाम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मननपुर बस्ती के छात्र विवेक कुमार ने सफलता पाई है। मननपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र विवेक कुमार पढ़ने में काफी मेधावी रहा है। राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने पर परिवार में उल्लास का माहौल कायम है। स्कूल प्रधान अमन कुमार ने बताया कि विवेक कुमार के सफलता पर स्कूल परिवार पूरी तरह गौरवांवित महसूस कर रहा है। विवेक की कड़ी मेहनत और अनुशासन के वजह से यह सफलता हाथ लग सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.