हजारीबाग, मार्च 21 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि केन्द्रीय सरना स्थल सिरमा टोली को बचाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के विकी कर धान से समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2025 को राजधानी रांची बंद और 21 मार्च 2025 को मशाल जुलूस आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन का उद्देश्य फ्लाईओवर के रूट को हटाने तथा केन्द्रीय सरना स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ ने एक पत्र जारी कर इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है और संगठन के केन्द्रीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। संघ ने कहा कि यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, आस्था और पहचान की रक्षा की लड़ाई है। राष्ट्रीय महासचिव विक्की कुमार धान ने कहा कि सरना स्थल हमारी आस्था का प्रतीक है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.