हाजीपुर, मार्च 1 -- हाजीपुर। नि.सं. राष्ट्रीय अपना दल के प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। बैठक में दल के राष्ट्रीय प्रभारी बीएन चुतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 2025 के विधान सभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश संगठन का विस्तार किया गया। सोनपुर के गंगाजल पंचायत के निवासी एवं सेना से रिटायर रोहित राय को सारण का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रभारी ने राज्य के सभी 243 सीटों पर चुनाव की तैयारियों पर संगठन के पदाधिकारियों की राय ली। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राज‌किशोर सिंह, आरएडी प्रदेश सेना अध्यक्ष कृष्ण मोहन पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील राय, बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...