हापुड़, फरवरी 7 -- कांग्रेस अनुसूचित विभाग द्वारा न्यू भीमनगर में दलित संवाद का आयोजन किया गया। इसमें पीएचडी शोधार्थी ध्रुव प्रिय गौतम एवं कृषि परास्नातक छात्रा कनिका गौतम ने पूर्व मंत्री व चैयरमेन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजेन्द्र पाल गौतम व सांसद तनुज पुनिया को राष्ट्रीय एससी फैलोशिप योजना में कृषि संकाय को शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसका सांसद तनुज पुनिया ने संसद में उठाने के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व आईएएस व वरिष्ठ नेता आरपी सिंह, पूर्व सांसद ओमवती, पूर्व विधायक गजराज सिंह, नरेश भाटी, मानवी सिंह, अरुण वर्मा शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.