हजारीबाग, मार्च 21 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि जिले के केरेडारी प्रखंड में स्थित एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला परियोजना के खनन कार्य के कारण पगार गांव के बिरहोर बस्ती के समीप रहने वाले अनुसूचित जनजाति के दो बच्चों, नाबालिग किरणी बिरहोर और बहादुर उर्फ दुर्गा बिरहोर की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर दुर्गा मुंडा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने हजारीबाग के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है, अन्यथा समन जारी करने की चेतावनी दी गई है। दुर्गा मुंडा ने जिला खनन पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारी, केरेडारी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है।बिरहोर बच्चों की मौत की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.