गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने रविवार देर शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। मल्लिकार्जुन ने जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह से संगठन, सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान धनंजय सिंह के पिता व पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी सिंह के निधन की विस्तृत से जानकारी प्राप्त की। धनंजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से झारखंड में सरकार कैसा काम कर रही है, इन बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। धनंजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...