मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। इसको लेकर पटना के बापू सभागार में एक स्वागत समारोह आयोजित किया जाना है। इस समारोह को लेकर नगर विधायक रंजन कुमार ने शनिवार को एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। आवासीय कार्यालय पर हुई बैठक में विधायक रंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के लिए गर्व का विषय है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के दौरान यातायात, अनुशासन और समयबद्धता को लेकर जिम्मेवारियां सौंपी। बैठक में धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, धनंजय झा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, विजय पांडे, ओम प्रकाश कुमार, आनंद कृष्ण, आशीष अग...