सिमडेगा, सितम्बर 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए जिले से भी समाज के लोग शामिल होने के लिए रवाना हुए। अयोध्या जाने वाले समाज के लोगों प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहु, जिला अध्यक्ष सुभाष साहू, जिला उपाध्यक्ष विकास साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बसंत साहू शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व सभी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। सुभाष साहू ने बताया कि अधिवशेन में पूरे देश से समाज के लोग शामिल होंगे। जहां जिले में समाज द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अन्य कई बिंदुओं एवं समस्याओं को भी रखा जाएगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...