हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का निरीक्षण किया और वहां विभिन्न खेल अवस्थापनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के खेल ढांचे, स्टेडियम आदि को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं आयोजित करने के लिए तैयार स्थिति में रखा जाए। खेल मंत्री आर्या ने सबसे पहले परिसर में बीते साल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को भी देखा। अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। गौलापार में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की प्रगति की भी समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे संचालन के लिए तैयार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.