जौनपुर, अक्टूबर 9 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन की थी। तब से लेकर आज तक कई झंझावातों को झेलते यहां तक की तीन-तीन बार प्रतिबंध लगने के बावजूद निरंतर आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रहित के अपने मूल उद्देश्य को कभी भी नहीं छोड़ा। उक्त उद्गार रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार में शस्त्र पूजन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने स्वयंसेवकों के मध्य कहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि पंच परिवर्तन के माध्यम से ही देश की दिशा और दशा को सुधारा जा सकता है। पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.