बाराबंकी, अप्रैल 6 -- बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से पूरे जिले में मनाया गया। इस दौरान पार्टी के जिला कार्यालय को एलईडी झालर व भगवा वस्त्र से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्थापना दिवस समारोह पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा, जन कल्याण और राष्ट्रवाद की विचारधारा को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पदाधिकारियों ने इस मौके पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में दृढ़ संकल्पित भाव से पार्टी को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महान विभूतियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.