जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जिला किसान कौंसिल का सम्मेलन रविवार को गोलमुरी में संपन्न हुआ। झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि आजादी की लड़ाई से संघर्ष शुरू हुआ और वर्तमान मोदी सरकार किसान व मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। इनमें चार लेबर कोड, मनरेगा की समाप्ति और अमेरिका के व्यापार समझौतों जैसे निर्णय शामिल हैं, जो बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाएंगे। सम्मेलन में जिला के विभिन्न पदों के लिए चुनाव भी हुआ। स्वपन महतो सचिव और लोटन दास अध्यक्ष चुने गए। मानिक महतो कोषाध्यक्ष, विद्याधर मार्डी और गुरूपदो महतो उपाध्यक्ष बने। संयुक्त सचिव पद पर निरंजन हरिदास और दुर्गा मार्डी सहित साधुनाथ, कन्हाई मुंडा, हरेंद्रनाथ हेंब्रम, डोमन महतो, नोनी गोपाल महतो, अजय गोस्वामी, तारामनी महतो और सुगी सोरेन जिला कौंसिल सदस्य बने। जिला सचिव स्वपन महतो ने रिपोर...