धनबाद, जुलाई 7 -- झरिया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेता लगे हुए हैं। सिंदरी में मोर्चा के समन्वयक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि 8 जुलाई को हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सिन्दरी कार्यालय में बैठक होगी। जिसमें रणनीति तय की जाएगी 9 जुलाई के हड़ताल के समर्थन में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसको लेकर ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैठक, जनसंपर्क और आमसभा का दौर चल रहा है। इस दौरान हड़ताल में माकपा, झामुमो, राजद और कांग्रेस ने भी समर्थन करने का ऐलान किया है। सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति ने सीपीएम के विकास कुमार ठाकुर, गौतम प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, रामू मंडल, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार, राजद के सुरेश राउत से बातचीत कर हड़ताल को समर्थन दिए जाने की अपील की है। इन...