रांची, जून 24 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। ऑफिसर्स क्लब डकरा में मंगलवार को संयुक्त ट्रेड युनियन मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में एनके, पिपरवार, मगध-संगमित्रा, अम्रपाली-चन्द्रगुप्ता एवं रजहारा क्षेत्र के एचएमएस, एटक, सीटू एवं इंटक यूनियन से संबंधित यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नौ जुलाई 2025 को होने वाले राष्ट्र ब्यापी आम हड़ताल के मुद्दे को लेकर मजदूरों में पुरजोर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हड़ताल को बृहद स्तर पर सफल बनाने के लिए एनके एरिया डकरा ऑफिसर्स क्लब में 30 जून को मजदूर कन्वेंशन किया जाएगा। इसमें शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। एनकेसीएल के पांचों एरिया से कम से कम 500 मजदूरों को कन्वेंशन मे शामिल करवाया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी एरिया के सभी यूनिटों में हड़ताल में शामिल सभी यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.