बोकारो, फरवरी 10 -- बेरमो, हिटी। आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बेरमो कोयलांचल में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से तैयारी जोर पर है। सोमवार को कथारा कोलियरी एवं कथारा वाशरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने पीट मीटिंग की। इंटक, एटक, सीटू व एचएमएस से संबद्ध यूनियनों ने चार लेबर कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का अपील मजदूरों से की। एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों पर हमला बोला है। ऐसे में मजदूरों को अपनी रक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाना चाहिए। यह लड़ाई सिर्फ लेबर कोड को लेकर नहीं है बल्कि वेज बोर्ड की सुविधा, आश्रित नियुक्ति, विस्थापितों की नियुक्ति, पेंशन, ग्रेच्युटी, सामूहिक सौदेबाजी, स्थाई नौकरी, काम के घंटे एवं कोल इंडिया की मजबूती एवं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.