कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा। केंद्र सरकार की नीतियों और लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच के आह्वान पर नौ जुलाई को देशव्यापी मजदूर कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में सीटू के बैनर तले समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। 17 सूत्री मांगों में उपायुक्त कार्यालय में सौंपकर हड़ताल की सफलता के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष और निर्माण मजदूरों के नेता प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश में हड़ताल की घोषणा और लाखों नोटिसों के बावजूद, केंद्र और कई राज्य सरकारों के संरक्षण में नियोक्ता वर्ग मजदूरों पर हमले जारी रखे हुए है। काम के घंटों में मनमानी वृद्धि, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों का उल्लंघन तथा ठेका मजदूरों की गैरकानूनी छंटनी आम हो गई है। इ...